एटा मे मंत्री के ज्ञापन नही लेने पर भड़के शिक्षामित्रो ने किया पथराव,पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आँशु गैस के गोले,400 पर रिपोर्ट दर्ज
एटा-शहर मे शिक्षामित्रों ने कौशल विकास मंत्री सुरेश पासी पर आरोप लगाया है कि शिक्षामित्रो का ज्ञापन नही लेने पर भड़के ने शिक्षामित्रो ने किया पथराव,पुलिस से जमकर हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज,शिक्षामित्रो ने मंत्री पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया,आरोप में यह कहा गया है कि मंत्री के इसारे पुलिस ने किया है लाठीचार्ज, हंगामा कर लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने आँशु गैस के गोले छोड़े,शिक्षामित्रों ने पुलिस और जिला प्रशासन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्र शुक्रवार को गांधी मार्केट स्थित निरीक्षण भवन पर पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षामित्रों को गेट से पहले ही रोक दिया गया था। शिक्षामित्रों का कहना था कि वे केवल मंत्री को ज्ञापन और चूड़ियां देने आए हैं। ज्ञापन देकर हम वापस लौट जाएंगे। शिक्षामित्रों का आरोप है कि मंत्री सुरेश पासी ने ज्ञापन लेने से साफ मना कर दिया। हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया गया। इस पर शिक्षामित्र उग्र हो गए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने शिक्षामित्रों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठी बरसाई। कार्रवाई में महिला शिक्षामित्रों के कपड़े तक फट गए। शिक्षामित्र नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि वे शांत नहीं बैठेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लाठी चार्ज की कार्रवाई मंत्री की शह पर कराई गई है।

Post a Comment