फर्रूखाबाद लोहिया अस्पताल में 49 मासूमो की मौत के बाद 3 पर रिपोर्ट दर्ज,डीएम,सीएमओ सीएमंएस तीनो ही हटाये गए
यूपी के फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल मे 49 बच्चों की मौत का मामला,लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने दिया बयान-बच्चों की मौत हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है।
लोहिया अस्पताल के ही सीनियर डॉक्टर कैलाश कह रहे है कि पैदा होते समय नवजात बच्चों के दिमाग में आक्सीजन की कमी होने की वजह से अक्सर मौत हो जाती है इसमें हॉस्पिटल को दोष देना गलत है।
फर्रुखाबाद मे राम मनोहर लोहिया राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के बालरोग विभाग के प्रभारी डॉ. कैलाश ने डीएम द्वारा गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट सही नहीं है। रिपोर्ट में हॉस्पिटल की लापरवाही उजागर की गई है इसकी जांच होनी चाहिए। डिलीवरी के दौरान ही बच्चे के दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसके कारण ऑस्फीशिया बन जाता है, दिमाग में सूजन आ जाती है। उसी बीमारी से यहां बच्चों की मौत हुई है।
बीते 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच फर्रुखाबाद के लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 49 बच्चों की मौत हुई थी। जिसमे डीएम ने जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत तीन प्रशासनिक अधिकारी लगाए थे। कमेटी ने दो दिन पहले शनिवार को ये रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपी है।
रिपोर्ट में लिखा गया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से एसएनसीयू में बच्चों की मौत हुई थी मामले को डीएम ने लोहिया महिला चिकित्सालय के सीएमएस, सीएमओ, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

Post a Comment