बुलंदशहर मे बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक की टंकी फटने से बस में लगी भीषण आग,एक की मौत
बुलन्दशहर-
अलीगढ़ अनूपशहर रोड पर जवां थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर डिग्री कॉलेज के सामने हुआ भीषण हादसा जिसमें एक बस वह मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई है। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत एवं एक युवक और एक वच्चा गंभीर रुप से घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि यह दोनों युवक अपने भतीजे योग को लेकर अलीगढ अस्पताल से दवा दिलवाने जा रहे थे। वही अलीगढ़ की तरफ से एक तेज रफ्तार प्राईवेट बस आ रही जैसे ही बस के बराबर से बाइक निकली अचानक बस की चपेट में आ गई जिससे की बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और अचानक बस में आग लग गई जिस युवक की मौके पर मौत हुई है उसका नाम शुभम पुत्र अरविंद कुमार है घायल हुए युवक का नाम श्याम सिंह पुत्र विनोद कुमार है तीनों लोग बराबर के गांव बहलोलपुर थाना छतारी क्षेत्र के जनपद बुलंदशहर के हैं । इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ी मृतक के परिवार में छाया मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पहुँचा तथा रोड़ पर जमा भीड़ को काबू में किया वही आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंची लेकिन तब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी। हादसे के समय अलीगढ अनूपशहर रोड पर वाहनों की दोनों तरफ से लगी रही लंबी लाइन।

रिपोर्ट-तेजबीर शर्मा

Post a Comment