ग़ाज़ियाबाद के मोदीनगर में छात्रा की हत्या के विरोध में छात्र संघ ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी
ग़ाज़ियाबाद-थाना मोदीनगर इलाके में हुई छात्रा की हत्या का मामला,हत्या को लेकर आज छात्र संघ मोदीनगर के द्वारा मोदीनगर इलाके को बन्द रखा गया और छात्रों के द्वारा एक रैली निकाली गई जो मोदी कॉलिज से शुरु होकर मेन मार्किट गोविन्दपुरी से होती हुई तहसील मोदीनगर पर समाप्त हुई। जहाँ पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इस घटना पर अपना विरोध जताया। जिसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर अतुल कुमार को सौंपा। जिसमे उनकी मुख्य मांगे थीं कि लड़की के परिवार को सरकार द्वारा 5 लाख की आर्थिक मदत मिले और इस मुक़दमे को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए , पूरे केस की जांच सीबीआई से करवाने और साथ साथ दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाये। छात्रों का कहना ही कि उनकी ये मांगे पूरी ना होने तक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा।-
रिपोर्ट प्रियंका शर्मा
रिपोर्ट प्रियंका शर्मा


Post a Comment