एटा में सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग और डीएम ने किया थाना बागवाला,तहसील सदर का निरीक्षण पत्रावलियां लंबित मिलने पर आरके वीरेन्द्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के दिये निर्देश
तहसील में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराना एसडीएम, तहसीलदार की जिम्मेदारी-सचिव*
एटा। सचिव उ0प्र0 मानवाधिकार आयोग, जनपद के नोडल अधिकारी चन्द्र कान्त एवं डीएम अमित किशोर ने गुरूवार को तहसील सदर, थाना बागवाला का निरीक्षण कर आमजनमानस को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को चैक किया। सचिव ने इस दौरान सर्वप्रथम थाना बागवाला में पहुंचकर थाने साफ सफाई की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही थाना परिसर में पर्याप्त साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। थाना बागवाला में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला, आकस्मिक रजिस्टर, गार्ड फाईल में अनुपालन आख्या भी नहीं लगी तथा आम्र्स रजिस्टर में भी मिसमैचिंग पाई गई। एफआईआर कक्ष में सचिव ने सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये, त्योहार रजिस्टर मैंटेन न होने पर नाराजगी जताते हुए मैंटेन करने के निर्देश दिये। महिला अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, फ्लाई सीट, मालखाना आदि का भी निरीक्षण कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।
जनपद के नोडल अधिकारी चन्द्र कान्त, डीएम अमित किशोर ने तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस सहित आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, जो भी पैंडेंसी है तत्काल निबटाई जाए। तहसील स्तर पर आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि समस्त प्रकार के प्रमाणपत्रों की पैंडेंसी निबटाएं, एसडीएम तहसीलदार स्वयं माॅनीटरिंग करें। दस बड़े बकायेदारों पर कोई कार्यवाही न होने पर सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिये कि शिथिल, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर निलंबित करने की कार्यवाही करें। सीजनल, नियमित अमीनों की कार्यशैली में सुधार लाया जाये, उन्हें डिमांड राशि डिस्ट्रीब्यूट करें जिससे कि बसूली की प्रगति में सुधार लाया जा सके। ग्रामवार आधारभूत सूचनाओं का रजिस्टर लेखपाल मैंटेन कर रहे हैं या नहीं, यह भी चैक करंे।
नोडल अधिकारी चन्द्र कान्त ने समाधान दिवस रजिस्टर चैक करने के उपरान्त निर्देश दिये कि शिकायतों के निस्तारण की ग्रेडिंग करें, आरटीआई रजिस्टर मैंटेन नहीं था, साथ ही आॅडिट आपत्ति कई वर्षों से लंबित पाई गईं। तहसील परिसर मंे भ्रमण कर अन्य व्यवस्थाओं को भी चैक किया। प्रवीन लेखपाल द्वारा 31 अगस्त से प्रमाणपत्र लंबित रहने की शिकायत पर सचिव ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिये। रजिस्टर आफ रजिस्टर न होने, अन्य पत्रावलियां लंबित मिलने पर सचिव ने रजिस्टार कानूनगो वीरेन्द्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिये।

Post a Comment