जैथरा में डेंगू से अधेड़ की मौत
एटा: कस्बा जैथरा के मोहल्ला पालीवालान में डेंगू से अधेड़ की मौत हो गई। उनका आगरा में उपचार चल रहा था। पिछले पांच दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा कस्बा की एक अन्य युवती भी डेंगू से पीड़ित है। जिसका उपचार बरेली में चल रहा है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत है। वहीं स्वास्थ्य महकमा चुप्पी साधे है।
कस्बा के मोहल्ला पालीवालान निवासी दिवारी लाल (50) पुत्र मुन्नालाल को पिछले चार- पांच दिनों बुखार आ रहा था। शुरुआती दौर में उन्होंने कस्बा के चिकित्सकों को दिखाया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। चिकित्सकों द्वारा डेंगू के लक्षण बताए जाने पर परिजनों ने उन्हें एटा में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दिवारीलाल की प्लेटलेट्स 24 हजार रह गईं थी। आगरा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
इसके अलावा कस्बा की रीता (23) पुत्री रामदास में भी डेंगू हो गया है। गंभीर अवस्था होने के कारण उनका बरेली के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी भी शांत बैठा है।

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment