देश की सीमा पर रक्षा करने वाले बीएसएफ जवान को एटा के नकारा कोतवाल ने रोड पर घसीट घसीट कर जूतो से पीटा,सुरक्षा की प्रधानमंत्री से गुहार
देश की सीमाओं पर सजग प्रहरी की भूमिका निभाने वाले जवानों के साथ यूपी पुलिस का मित्रवत व्यवहार कैसा होता है इसकी बानगी एक बार फिर एटा में देखने को मिली जब छुट्टी पर आये जवान को पुलिस का ये क्रूर चेहरा ऐसा नजर आया जिसकी शायद उसने सपनों में भी कल्पना नही की होगी। अपने पिता की कैंटीन से इलाका पुलिस उगाही के लिए पिछले 15 दिनों से लगातार दबाव बना रही थी, कल शाम को भी जब जवान के पिता ने पुलिस को अवैध वसूली का विरोध किया तो उसके पिता के साथ पुलिस ने जमकर मारपीट की जब अपने पिता के साथ हो रही मारपीट और अभद्रता को लेकर पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात जवान से अपने पिता के साथ पुलिस का ये रवैया देख रहा नहीं गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिस की इस कार्यवाई का विरोध किया जिसके बाद एस एच ओ मिरहची उसे सबके सामने घसीटते हुए थाने ले गये। अपने साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर जब पीड़ित जवान ने डीएम अमित किशोर को फोन लगाया तो डीएम साहब ने उसे लताड़ लगाते हुए बीएसएफ की नौकरी भुला देने की बात कही। जवान द्धारा डीएम से फोन कर पुलिस की शिकायत करना एस एच ओ मिरहची राकेश कटियार इतना बौखला गये कि उन्होंने थाने में अपना जूता उतारकर जवान को मारना शुरु कर दिया और उठाकर हवालात में बंद कर दिया। हवालात में बंद जवान के साथ पुलिस का क्रूर चेहरा देख पूरा परिवार सदमें में है, अपने साथ हुयी इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाई को लेकर पीड़त जवान इतना आहत है कि उसने बीएसएफ की नौकरी छोड़ने की बात कही है, वहीं मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद मिरहची पुलिस ने जवान को धमकाने के बाद अपने साथ कोई भी मारपीट ना करने का वीडियो भी एटा पीआरओ सेल पर वायरल कर दिया। पीड़ित जवान ने अपने साथ हुयी घटना को शाइन न्यूज़ के साथ साझा किया तो भावुक हो उठा और अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस कप्तान अखिलेश चौरसिया अपने मातहतो को बचाने की जुगत में लगे है और जवान पर ही गल्तियों का टीकरा फोड रहे है और अब इस पूरे मामले में देखने वाली बात ये होगी कि एक तरफ जहॉं पुलिस पीड़ित जवान को बिना जॉंच किये ही दोषी ठहरा रहे है जबकि अपने मुलाजिमों पर मीडिया के सवाल पर पुलिस कप्तान जॉंच की बात कह पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है।



Post a Comment