एटा में सिंघम ने चुनाव में खपाने के लिए लेजाई जारही अवैध शराब से भरे ट्रक सहित 2 तस्कर किये अरेस्ट
एटा-निकाय चुनाव के मद्देनजर एटा में पुलिस ने चैकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ दो शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। थाना पिलुआ पुलिस ने भदवास बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजीशराब से भरे ट्रक के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो फर्जी ड्राईविंग लाईसेंस, एक फर्जी नम्बर प्लेटभी बरामद की है। शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब तस्कर ट्रक में केबिन बनाकर शराब की तस्करी करते थे। पकड़ी गयी 78 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप हरियाणा से लाकर एटा होते हुए इसे बिहार ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शातिर शराब तस्कर एक जनपद से सुरक्षित निकल जाने के बाद ट्रक की फर्जी नम्बर प्लेट बदलकर दूसरे जनपदों में प्रवेश कर जाते थे। पकड़े गये दोनों शराब तस्करलम्बे समय से शराब की तस्करी मे लिप्त थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गये शराब तस्कर से पूछताछ कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है!

Post a Comment