एटा: 'सिंघम' ने पकड़ी 35 पेटी गैर प्रांतीय शराब, एक गिरफ्तार
एटा : अवैध शराब के कारोबार पर 'सिंघम' का शिकंजा कड़ा होता जा रहा है। उनके स्तर से हर रोज बड़ी कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को 'सिंघम' ने अरुणाचल की देसी शराब समेत कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। शराब की यह सप्लाई एटा आ रही थी।
गुरुवार देर शाम थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह 'सिंघम' को सूचना मिली किअरुणाचल से कैंटर में देसी शराब की 35 पेटी एटा लाई जा रहीं हैं। पुलिस ने भदवास बॉर्डर पर कैंटर की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख चालक ने कैंटर भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े चालक गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र के ग्राम दलेलगढ़ निवासी पवन कुमार से थाने लाकर पूछताछ की। इस दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की यह सप्लाई एटा पहुंचानी थी। शराब किसके यहां पहुंचनी थी इसके बारे में वह पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सका। एसओ पिलुआ सुधीर कुमार सिंह 'सिंघम' ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

Post a Comment