एटा: जैथरा पुलिस ने किया शस्त्र फैक्ट्री का भंडाभोड़, एक गिरफ्तार
भारी मात्रा में बने- अधबने तमंचा व उपकरण बरामद
एटा- निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच जैथरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाभोड़ कर भारी मात्रा बने- अधबने तमंचों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ा है, वहीं 2 आरोपी भागने में सफल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध हथियारों की बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत शनिवार को
को थानाध्यक्ष जैथरा इन्द्रेशपाल सिंह, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के थानाक्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम परौली के एक मकान में कुछ लोग अवैध असलहा बनाने का काम कर रहे हैं। प्राप्त विश्वस्त सूचना के आधार पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा छापेमारी कर ग्राम परौली के बाहर की ओर बने मकान की घेराबन्दी कर एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र बनाते हुये गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो अभियुक्त पुलिस बल को देख भाग निकले। जामातलाशी तथा मौके से 18 बने, 3 अधबने व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये।
थाना प्रभारी इंद्रेशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

अभियुक्तों का नामपता
----------------------------
1. कल्यान सिंह उर्फ कल्लन पुत्र बाबूराम निवासी परौली थाना जैथरा एटा। (गिरफ्तार)
2. रामखिलाड़ी पुत्र पुत्तू लाल निवासी परौली थाना जैथरा एटा। (फरार)
3. जुगनू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी परौली थाना जैथरा एटा। (फरार)

बरामद माल का विवरण
------------------------------
1. 17 तमंचे 315 बोर बने हुये
2. 1 तमंचा 12 बोर बना हुआ
3. 3 तमंचे अधबना
4. 5 आरी ब्लेड
5. 1 हथौड़ी लोहे की ।
6. 3 रेती
7. 4 छेनी।
8. 2 खोखा कारतूस 315 बोर।
9. 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
10. 1 ड्रिल डाई ।
11. 1 धोकनी
12. 1 पाॅच किलो का बाट।
13. 1 आरी मय ब्लेड।
14. 1 शूम्मी लोहे की।
15. 1 सड़ासी लोहे की।
16. 3 स्प्रिंग छोटी-बड़ी।
17. 11 चोबा छोटे-बड़े।
18. 5 बरमा छोटे-बड़े।
19. 1 चूड़ी काटने का यंत्र।
20. 1 शूम्मा 12 बोर बनाने का ।
21. 3 छोटी-बड़ी एल्यूमिनियम की पत्ती।
22. 1 शिकंजा (बाक)
23. 15 टुकड़े पीतल के छोटे-बड़े।
24. 1 कमानी लोहे की ।
25. 2 रोड वर्गाकार छोटी-बड़ी।
------------------------------
1. 17 तमंचे 315 बोर बने हुये
2. 1 तमंचा 12 बोर बना हुआ
3. 3 तमंचे अधबना
4. 5 आरी ब्लेड
5. 1 हथौड़ी लोहे की ।
6. 3 रेती
7. 4 छेनी।
8. 2 खोखा कारतूस 315 बोर।
9. 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
10. 1 ड्रिल डाई ।
11. 1 धोकनी
12. 1 पाॅच किलो का बाट।
13. 1 आरी मय ब्लेड।
14. 1 शूम्मी लोहे की।
15. 1 सड़ासी लोहे की।
16. 3 स्प्रिंग छोटी-बड़ी।
17. 11 चोबा छोटे-बड़े।
18. 5 बरमा छोटे-बड़े।
19. 1 चूड़ी काटने का यंत्र।
20. 1 शूम्मा 12 बोर बनाने का ।
21. 3 छोटी-बड़ी एल्यूमिनियम की पत्ती।
22. 1 शिकंजा (बाक)
23. 15 टुकड़े पीतल के छोटे-बड़े।
24. 1 कमानी लोहे की ।
25. 2 रोड वर्गाकार छोटी-बड़ी।
रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment