एटा: जैथरा पुलिस ने आठ सौ लोगों को किया पाबंद
चुनाव में गड़बड़ी करने पर भरने पड़ेंगे दो लाख!
एटा: निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को जैथरा पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। नगर के प्रत्येक वार्ड से चिन्हित लोगों को पाबंद किया जा रहा है। आपराधिक व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी की जा रही है। वहीं पुलिस की टीमें नगर में दिन - रात भ्रमण कर रहीं हैं।
निकाय चुनाव में जैथरा नगर पंचायत के काले इतिहास को दृष्टिगत रखते हुए *थानाध्यक्ष जैथरा इंद्रेशपाल* सिंह चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीति में जुटे हैं। वे नगर के अलावा थानाक्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले अराजक तत्वों पर शिकंजा कस रहे हैं। आम जनता में विश्वास पैदा करने को थानाप्रभारी स्वयं भ्रमण भी कर रहे हैं।
दरअसल, निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत का इतिहास काला रहा है। पिछले चुनावों में बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के कारण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भी नहीं कर पाए थे। बूथों पर खुलेआम गुंडई हुई थी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा था।
पिछली घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थानाप्रभारी इंद्रेशपाल सिंह ने नगर के आठ सौ को 2- 2 लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। *110 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट एवं 6 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है।* 40 हिस्ट्रीशीटरों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 नायजायज असलाहों के अतिरिक्त एक शस्त्र फेक्ट्री भी पकड़ी जा चुकी है। चुनाव में खपाने को आई 710 लीटर शराब बरामद की जा चुकी है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसके चलते 1250 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर के 50 व्यक्तियों को रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
थानाध्यक्ष इंद्रेशपाल सिंह ने बताया कि चार प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।
गौरतलब है कि जैथरा नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर 23 तथा सभासद पर 46 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। जिसके कारण जैथरा का चुनाव काफी रोचक हो गया है।
रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment