आपका प्रशासन आपके द्वार,अब घर बैठे होगा आपकी समस्या का समाधान-एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर
एटा-अलीगंज में अब हर दिवस...तहसील दिवस...की तर्ज़ पर होगा शिकायतों का निस्तारण!
गांवों में कैम्प लगा कर सुनी जायेंगीं शिकायतें..त्वरित होगा निस्तारण!
जन शिकायतों की सुनवाई एवं निवारण हेतु तहसील अलीगंज द्वारा कुछ कदम उठाये गये हैं। जब उपजिलाधिकारी अलीगंज का प्रभार लिया तब लगभग 50% शिकायतें जमीनी विवाद से संबधित थी, लगभग 40% शिकायतें खाद्यान वितरण से थी और बाकि 10% अन्य। खाद्यान वितरण की शिकायतें अब लगभग समाप्त हो चुकी है जो तहसील अलीगंज में संतोषजनक खाद्यान वितरण प्रणाली की तरफ इशारा करती है। लेकिन अभी भी राजस्व विवादों की शिकायतों की संख्या घटने की बजाये विगत दिनों में बढ़ी हैं। इसको आधार मानते हुए हमारी टीम द्वारा कुछ कदम उठाये गये हैं-

1. जनता दर्शन समाधान खिड़की
शासन की मंशा के अनुरूप 9-11 जन शिकायंतों को सुना जाता है। इसके अलावा हर 15 दिन में तहसील दिवस का भी आयोजन किया जाता है। मगर बावजूद इसके जनता अपनी शिकायतों को लेकर पूरे दिन तहसील परिसर में देखी जा सकती है। शिकायतकर्ता 11 बजे के बाद भी लगभग पूरे दिन तहसील में अपनी शिकायत के सन्दर्भ में आते रहते हैं। इस दौरान अधिकारियों के किसी मीटिंग/ VC या क्षेत्र में होने के कारण ये शिकायतकर्ता अधिकारियों से मिलकर अपनी बात कहने से वंचित रह जाते हैं। इसी क्रम में *"जनता दर्शन-समाधान खिड़की"* के द्वारा काम किया जायेगा। इस खिड़की पर शिकायतकर्ता 11am-5 pm के बीच में भी अपनी शिकायत दे सकता है। उसकी शिकायत बिलकुल तहसील दिवस की तरह लेकर मोहर लगाकर फीड की जायेगी। शिकायतकर्ता को प्राप्ति की रशीद भी दी जायेगी। इसलिए इसका motto भी *"हर दिवस-तहसील दिवस"* रखा गया है।
*2.* इस प्रकार प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु दैनिक जवाबदेही के साथ साथ मासिक कैंप के माध्यम से गुणवत्तापूर्वक समाधान की कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस माह 07 दिवस का कैम्प रखा गया है। अगले माह से 03 से 07 दिवसीय कैम्पो का आयोजन किया जाना है। इस तरह के कैम्प में निम्न महत्वपूर्ण आकर्षण रहेंगे-
-इसका motto आपका प्रशासन-आपके द्वार
रहेगा।
-कुल 15 टीम गठित की गई हैं जिनकी अध्यक्षता 06 राजस्व निरीक्षक करेंगे।
-हर टीम में आवश्कतानुसार पुलिस बल रहेगा।
-हर दिन 15 गाँव में जाया जाएगा। इस प्रकार 7 दिन में 100 गाँव में जाकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जायेगा।
-निस्तारण के बाद कृत कार्यवाही का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।
-कई बार देखा गया है कि कोई काम राजस्व विभाग द्वारा निस्तारण सम्भव नहीं होता है जैसे बैनामे संबधित, आबादी संबधित, किसी न्यायलय में विचाराधीन वाद इत्यादि। ऐसे मामलों में भी हमारे द्वारा लिखित प्रमाण पत्र देकर प्राथी को सतुंष्ट करने की कोशिश की जायेगी।
-कैम्प से पहले गाँव में मुनादी करायी जायेगी।
-4लेखपाल, पुलिस बल सहित गांव में मौजूद रहेंगे।
-एक समय में 3 लेखपाल काम करेंगे और 1 लेखपाल द्वारा कैम्प पर शिकायतपत्र लिया जायेगा।
-प्रतिदिन कृत कार्यवाही से हर टीम तहसील को राजस्व निरीक्षिक के माध्यम से अवगत करा लिखित आख्या देंगे।
- इस कैम्प में मुख्यतः जन शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा परन्तु इस कैम्प के माध्यम से उस गांव में शासन की मंशा के अनुरूप एंटी-भूमाफिया अभियान के तहत सरकारी जमीनों से भी कब्ज़ा हटवाना तथा अन्य राजस्व कार्य का भी निष्पादन किया जायेगा।

रिपोर्ट~अनन्त मिश्र

Post a Comment