एटा में खनन माफियाओ ने खोदे मौत के कुए,20 फ़ीट गहरे कुए में मिट्टी खोदते वक़्त गिरी ढाय,दो बच्चियो की दर्दनाक मौत
एटा में खनन माफियाओं की भेंट चढ़ी दो मासूम बच्चियां
मिट्टी खोदते समय ढाय गिरने से दबकर दो की दर्दनाक मौत,4 बाल बाल बची
खनन माफियाओं ने कर दिए थे 20 फुट गहरे,पोले गड्ढे

खनन को लेकर प्रशाशन की अनदेखी पड़ी दो जिन्दगियों पर भारी
अभी भी हैं जिले भर में कई ऐसे खनन माफियाओं द्वारा तैयार किये गए मौत के कुएं

एटा जिले के मिरहची थाना छेत्र मे नगला कन्हई में खनन माफियाओं द्वारा किये गए गहरे गड्ढों में मिट्टी की धाय गिरने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गयी। चार बच्चियां बाल बाल बच गई। एटा जिला प्रशाशन ने खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन की जांच शूरू कर दी हैं । जांच के बाद कार्यवाही की बाद की जा रही हैं ।
एटा जिले में आज खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खनन के द्वारा किये गए लगभग 20 फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी खोदते समय मिट्टी की धाय गिर जाने से उसमे दबकर दो नाबालिग लड़कियो रजनी 10 और शिवानी 8 की दर्दनाक मौत हो गयी। इस दौरान 4 अन्य बच्चे बाल बाल बाख गए।
ये सभी बच्चे मिट्टी के गहरे हो चुके गड्ढों से घर को पोतने के लिए मिट्टी लेने गए थे।मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की धाय गिर जाने से ये हादसा हुआ। मिट्टी की ढाय इसलिए गिरी क्योकि खनन माफियाओं ने अंधाधुंध मिट्टी का खनन करके 20-20 फुट गहरे गड्ढे कर दिए है,और ये गड्ढे अंदर सुरंगनुमा पोलें भी हैं जिनकी मिट्टी की परते जरा सी धमक पड़ने या किसी के उसके ऊपर चलने मात्र से भरभरा कर गिर पड़ती हैं । इसी प्रकार से आज का हादसा भी हुआ। जैसे ही लड़कियों ने घर लीपने पोतने के लिए गड्ढे से खुरपी से मिट्टी खोदनी शुरू की,मिट्टी की भारी परत उनके ऊपर गिर गयी,और वे दोनों नाबालिग लड़कियां उसमे जिंदा दफन हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और जे सी बी से मिट्टी निकालकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस बीच दोनो नाबालिग लडकिया मृत पाई गई। उनकी ड्सब जाने और दम घुटने से मौत हो गयी।
इस घटना के पीछे जिला प्रशाशन की लापरवाही सामने आई है जिसके चलते खनन माफियाओं ने अवैध खनन करके गहरे गहरे ओर पोले गड्ढे कर दिए,जसके कारण मिट्टी की ढाय गिर गयी और दोनो बच्चियों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
यही नही अभी भी पूरे जिले में खनन माफियाओं द्वारा बनाए गए इस तरह के मौत के पॉइंट विराजमान हैं जहां कभी भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं ,परंतु अभी तक इस ओर शायद जिला प्रशाशन का ध्यान ही नही गया । यदि आने वाले समय मे ऐसे मौत के कुओं को चिन्हित कर बंद नही किया गया तो और भी लोग इस तरह की असामयिक मौत का शिकार हो सकते है। उम्मीद है कि जिला प्रशाशन इस ओर ध्यान देगा और इस प्रकार की मौतो की पुनरावृत्ति आगे नही होने देगा।

Post a Comment