एटा: मलावन पुलिस ने किया ट्रक लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर मलावन पुलिस ने ट्रक लूट का खुलासा किया है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पांच बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाश ट्रक लूट की योजना बना रहे थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार दिया है।
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बुधवार रात थानाध्यक्ष मलावन सुम्मेर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सतपाल सिंह ने गांव सूडा से मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा। इनके साथी पांच बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों से टाटा सूमो, दो तमंचा, सात कारतूस, लूटी गई चार सिलाई मशीन भी बरामद की। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विकास यादव निवासी नगला नंदे थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, चंदन उर्फ चन्द्रप्रकाश निवासी रूरूकलां थाना विधूना औरेया, सुखवीर निवासी नगला मंगली थाना जैथरा बताया। फरार साथियों के नाम दुर्वेश तेली निवासी फगनौल, विपिन निवासी नगला मंगली, राकेश निवासी नगला हंसी थाना जैथरा, विशेष निवासी नगला नंदे थाना कुरावली, करू निवासी अज्ञात बताया। बदमाशों ने फरवरी में मलावन थाना क्षेत्र से ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने बताया कि बदमाश ट्रक लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बताया कि विकास पर पांच, चंदन पर दो, सुखवीर पर चार, दुर्वेश पर दो, विपिन पर पांच, राकेश पर तीन, विशेष, करू पर दो, दो मुकदमे दर्ज है। इस दौरान एएसपी संजय कुमार, सीओ सकीट राजा सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने बीस हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment