एटा एसएसपी बने 'नायक', रियलिटी चेक को रात में दौड़ाई बाइक
कमरे में सोते मिले एसओ, लाइन हाजिर
एटा। रात्रि गश्त की जमीनी हकीकत परखने को जिले के एसएसपी गुरुवार की रात 'नायक' की भूमिका में नजर आए। बाइक से ही जिला मुख्यालय से सटे थानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। एसएसपी के रियलिटी चेक में एक थानेदार कमरे में सोते मिले। एसएसपी ने उनको तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। वहीं रात्रि निरीक्षण की खबर से जिलेभर के पुलिस थानों में हड़कम्प मच गया।
हुआ यूं कि डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस प्रमुखों को रात्रि में वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने सभी थानाप्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग एवं गश्त के कड़े निर्देश दिए थे। आदेशों की जमीनी हकीकत परखने को एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने रात्रि में रियलिटी चेक का निर्णय लिया। जिसके तहत उन्होंने गुरुवार रात को सादा वर्दी में जिला मुख्यालय की सड़कों पर बाइक दौड़ा दी। मुख्यालय की कोतवाली, चौकी आदि का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी कोतवाली देहात पहुंच गए। रात के अंधेरे में पहुंचे एसएसपी को थाना का स्टाफ नहीं पहचान नहीं सका। एसएसपी ने एसओ के विषय मे जानकारी पूंछी, तो उन्हें बताया गया कि एसओ साहब, कमरे पर सो रहे हैं। यह सुनते ही एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एसओ दशरथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एसएसपी के रियलिटी चेक व थाना प्रभारी पर करवाई की की खबर सुनते ही अन्य थानों में हड़कम्प मच गया।
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि आगे भी रात में थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। ड्यूटी के समय कोई भी थाना प्रभारी सोते हुए मिला, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment