महर्षि कश्यप निषाद की शोभायात्रा मे शिरकत करने पहुँचे एटा बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद
एटा-अलीगंज में निषाद राज जयंती पर कश्यप समाज ने धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उत्साह और आस्था से सराबोर समाज के लोगों ने सहभागिता की। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। दर्जनभर से अधिक एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम शाला स्कूल से बिहार के मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, फर्रूखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद मुकेश राजपूत एवं पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता राजू ने महर्षि निषाद राज की आरती उतारकर एवं फीता काटकर किया। यात्रा के नगर के मातादीन चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा, मैन मार्केट, तहसील चौराहा होते हुए नगला पड़ाव स्थित ग्राउंड पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में एक-एक मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें महर्षि निषाद राज, भगवान शंकर-पार्वती, संकट मोचक हनुमान, राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार, भारत माता की झांकी सहित दर्जनभर से अधिक झांकियों शामिल की गई थी। यात्रा के दौरान बैण्डबाजा धार्मिक गीत प्रस्तुत कर रहे थे, जिनकी धुन पर युवा थिरक रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डा. अशोक रत्न शाक्य, सुखवीर सिंह कश्यप, बृजेश कश्यप, रजत कुमार कश्यप, विक्रम बाथम, बलवीर सिंह कश्यप, नंद कुमार कश्यप, श्रवण कुमार, रामपाल सिंह, लाखन सिंह, मुन्नालाल, अवधेश कश्यप, रैवारीलाल, राधेश्याम, ओमप्रकाश, महाराम, रामवीर सिंह, रामस्वरूप, राजबहादुर, रामविलास, किशनपाल, छोटेलाल, रमेश चन्द्र, हाकिम सिंह, फौजदार, महेन्द्र सिंह, शीशराम, विनोद कश्यप, विश्राम सिंह, पूसेलाल सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु मौजूद रहे।

एससीएसटी मामले में पुन: कोर्ट जाएगी सरकार
महर्षि कश्यप निषाद जयंती में शामिल होने आए बिहार के मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार दलितों के साथ है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की अपील सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद भी पुन: विचार याचिका दाखिल करेगी। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों से अपील करते हुए कहा कि धैर्य बनाए रखें।

Post a Comment