एटा में कैनरा बैंक में नही चलते 10 के नोट और सिक्के
एटा- राजा का रामपुर कस्वा स्थिति केनरा बैंक मे नही चलते दस रुपये के नोटों और सिक्कों, बैंकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। भले ही रिजर्व बैंक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, लेकिन उनका असर नजर नहीं आता है।...
दस रुपये के नोटों और सिक्कों को लेकर बैंकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। भले ही रिजर्व बैंक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, लेकिन उनका असर नजर नहीं आता है। ग्राहक के अड़ जाने पर एक बैंक मैनेजर ने तो लिखकर ही दे दिया कि दस रुपये के नोट और सिक्के नहीं जमा करेंगे।
कस्बा स्थित केनरा बैंक की शाखा का रवैया ग्राहकों के प्रति उदासीन भरा रहता है। ताजा मामला 10 रुपये के नोट और सिक्कों का है। बैंक में इन्हें जमा नहीं किया जा रहा है। ग्राहकों से स्पष्ट मना कर दिया जाता है। लिए भी जाते हैं तो कुल जमा की जाने वाली रकम के दस फीसद ही 10 के नोट या सिक्के जमा किए जाते हैं। इसे लेकर बीते दिन सेवानिवृत्त कर्मचारी निरंकार गुप्ता का विवाद बैंक में हो गया। इस बैंक में उनका आरडी खाता है। जिसकी निर्धारित रकम के दस रुपये के नोट और सिक्के लेकर वे बैंक पहुंचे, लेकिन मैनेजर ने इन्हें जमा करने से मना कर दिया। बात बढ़ी तो निरंकार ने लिखकर देने को बोला। इस पर मैनेजर ने जमा पर्ची पर लिखकर हस्ताक्षर किए और बैंक की मुहर लगाकर उन्हें पर्ची थमा दी। बैंक मैनेजर के इस रवैये से क्षुब्ध निरंकार ने बै¨कग लोकपाल, वित्त मंत्री, केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि तानाशाही भरा यह रवैया रिजर्व बैंक के आदेशों की अवेहलना है।
रिपोर्ट अनंत मिश्रा

Post a Comment