मिशन सोन-जलाग्रह १००१
सोनभद्र-
ज़िला प्रशासन सोनभद्र द्वारा दिनांक २५ मई २०१८ से सूखाग्रस्त सोनभद्र जनपद में जल संचय, भूगर्भ जल संवर्धन तथा जरूरतमंदो को रोज़गार के उद्देश्य से १००१ जल संरचनाओं का निर्माण/संवर्धन कार्य नरेगा से प्रारम्भ किया गया है। इन जल संरचनाओं में सभी तालाब, खेत तालाब, कुएँ, चूहड, बवाली, बँधे इत्यादि शामिल होंगे जिनका कार्य नरेगा के तहत मान्य होगा। जहाँ पत्थर को तोड़ने या परिवहन की आवश्यकता होगी वहाँ ग्रामसभा निधि से मदद ली जाएगी।
इस मिशन का शुभारम्भ २५ मई को 8AM से सभी माननीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में भूमि पूजन तथा सांकेतिक श्रमदान कर किया गया।

एक माह से अधिक चलने वाले इस अभियान में लगभग ४१.५ करोड़ ₹ नरेगा से लागत आएगी तथा १७.५ लाख मानव दिवस रोज़गार सृजित होगा।
माननीय ज़िलाधिकारी तथा सीडीओ द्वारा स्वयं भूमि पूजन तथा श्रमदान कर लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।
पारदर्शिता हेतु सभी १००१ कार्यों की “डिजिटल डायरी” sonbhadra.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
सुनील वर्मा सीडीओ सोनभद्र
सुनील वर्मा सीडीओ सोनभद्र

Post a Comment