कासगंज में पति ने की पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या
कासगंज-कोतवाली पटियाली के अंतर्गत ग्राम नगला मोहन मे कुंवरपाल जाटव ने अपनी पत्नी मंजू देवी (40 वर्ष) की फावड़े से गला काट कर हत्या कर दी।
घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुई है कि कुंवरपाल को अपनी पत्नी मंजू देवी के चाल चलन पर शक था जिसको लेकर उनमें आपस मे काफी बहस भी हुयी थी।रात मे सोते समय करीब 1 बजे कुंवरपाल ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
सुबह जब उसके बच्चे उठे तब उन्होंने छत पर जा कर देखा कि उनकी माँ की हत्या हो चुकी है उन्होंने शोर मचा दिया।काफी मात्रा मे ग्रामीण वहाँ एकत्र हो गये और पुलिस को सूचना दी गई।फिलहाल पुलिस मौके पर है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment