एटा में क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने खींचा श्री जगन्नाथ जी का रथ,जयकारो से गूंजा राजा का रामपुर
एटा-राजा का रामपुर में 250 वर्ष पुरानी रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित रही।जिसमे बाहर से आये हुए श्रद्धालुओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जयकारों से गूंजा शहर
भक्ति के जयकारों से आज कस्बा भक्ति की रस में डूब गया। भक्ति का रस इस कदर बह रहा था। कि मानो जैसे रसगुल्ले चासनी में डूब गए हो।कहने का भाव है कि एक श्रद्धालु भक्ति के भाव से दूर नही दिखाई दे रहे थे।
भंडारों में लजीज व्यंजनों की रही धूम
वैसे प्रसाद तो अनमोल ही होता है,लेकिन रथ यात्रा में आज का जो मुख्य प्रसाद अरबी-पूड़ी का होता है।आज के भंडारे में मुख्य स्टालों में काफी लजीज व्यंजन भी थे। आज की व्यवस्था देख कर सब वाहवाही कर रहे थे।
महंत गोपीनाथ दीक्षित जी ने बताया
रथयात्रा करीब 250 वर्षो से बनाई जा रही है।जिसमे दूर-दूर से आये श्रद्धालु भाग लेते है।भंडारों का आयोजन करते है।भगवान जगन्नाथ जी सभी की हर एक मनोकामना पूर्ण करते है।
चुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था
डिप्टी एसपी अजय भदौरिया के नेतृत्व में आज पुलिस ने कमान सम्भाल के रखी हुयी थी। जिसमे अलीगंज सर्किल के चार थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा। जिसमे पुलिस के कुछ जवान सिविल में भी उपस्थित थे। हर एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।




Post a Comment