एटा में किशोरी की गला घोंटकर हत्या के बाद शव नाले में फ़ेंका
एटा-जसरथपुर थाना क्षेत्र में घर से स्कूल गई कक्षा 11 की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव नाले में फेंक दिया। साइकिल सड़क किनारे पड़ी मिली है। परिजनों ने दुष्कर्म होने की आंशका व्यक्त की है। अभी तक की जांच में पुलिस दुष्कर्म से इनकार कर रही है। दिन दहाडे हुई हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी अंजू (15) पुत्री रामस्वरुप अलीगंज के आरडी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार की सुबह सात बजे वह विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकली थी। दोपहर को अंजू जब घर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की। विद्यालय में पहुंचकर पता कि तो बताया कि वह आज स्कूल आई ही नहीं है। यह बात सुन परिजनों को माथा ठनक गया। यह लोग रास्ते में खोजते हुए आए तो गांव से कुछ दूरी पर अंजू की साइकिल खड़ी थी। थोडा आगे बढ़कर देखा तो सूखे नाले में उसका शव पड़ा था। शव पड़ा देख परिजनों के होश उड गए। अंजू के गले में दुपट्टा पड़ा था इसी दुपट्टे से खींचकर उसकी हत्या की गई। छात्रा के हत्या की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। सैकड़ों की संख्या में भीड पहुंच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने दुष्कर्म होने की भी आशंका व्यक्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने कहा टीम बनाकर इसकी जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट अनन्त मिश्रा
Post a Comment