एटा में चैकिंग के दौरान बाइक के कागज नही दिखाने पर दरोगा और सिपाही ने प्रधान को बंदूक की बटों और डण्डों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
फोटो- बाइक के कागज न दिखाना प्रधान को पड़ा महंगा
दरोगा ने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर की जमकर धुनाई

एटा के थाना जसरथपुर के ग्राम अकबरपुर कोट के ग्राम प्रधान का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने अपनी चैकिंग के दौरान अपनी मोटर साइकिल के कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाया। जिसके चलते पुलिस ने प्रधान की जमकर पिटाई कर डाली, परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए उसका जैथरा में मेडिकल भी करवाकर छोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह से की है। क्षेत्र की कुछ घटनाओं से प्रतीत होता है कि पुलिस निरंकुश सी हो गई है।
मामला शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे का है, अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झकरई पीपल के समीप का है। थाना जसरथपुर के ग्राम अकबरपुर कोट निवासी टिंकू पुत्र श्यामपाल सिंह अपनी बाइक से अलीगंज बाजार करने आया था और वापस अपने एक साथी के साथ गांव रहा था। टिंकू जैसे ही झकरई पीपल के समीप पहुंचा ही था कि दूसरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने टिंकू की बाइक रोककर वाहन के कागजात मांगे। बाइक सवार ने कहा कि वह जल्दबाजी में कागजात घर पर छोड़ आया है, घर से मंगाकर आपको अभी आपको दिखा रहे हैं।
आक्रोशित दरोगा ने एक नहीं सुनी और बाइक चोरी की बताते हुए अपने साथ सरौठ मार्ग पर नगला मोहन पर जाकर उन दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद जबरदस्ती जैथरा अस्पताल ले गए जहां उनका मेडिकल कराया और वहां भी जमकर यातना दी। प्रधान टिंकू की एक बात नहीं सुनी। लगभग एक घंटा थाने में रोकने के बाद टिंकू व उसके साथी को छोड़ दिया। पुलिस की इस अमानवीयता से आक्रोशित लगभग दो दर्जन महिला व पुरुष अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पास गए, जिन्होंने बाद जांच पूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट-अनंत मिश्रा

Post a Comment