दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों की पहचान व नाम मीडिया में प्रकाशित ना हो- उपायुक्त
फरीदाबाद-उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों की पहचान सार्वजनिक ना हो। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों की पहचान को अखबारों व टीवी चैनल पर प्रकट किया जा रहा है ,जो कि एक गंभीर विषय है ।ऐसी जघन्य अपराध पीड़ित महिलाओं को निजात के अधिकार का उल्लंघन है ।
यह महिलाओं की समाज में प्रतिष्ठा को कम करता है। पीड़िता की पहचान को प्रकट करना उसे असहज एवं मानसिक रूप से प्रभावित करता है । उसका पुनर्वास कठिन हो जाता है। इससे वह समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ जाती है। वह और उसका परिवार अपने आप को हीन समझता है।उन्होंने अखबारों व चैनल के पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों की पहचान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रकट न की जाए। क्योंकि उसकी किसी भी उपलब्धि व योग्यता के आधार पर पीड़िता की पहचान आसानी से हो सकती है। इसके अतिरिक्त दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों के हित में यह अति आवश्यक है।

रिपोर्ट पूनम शर्मा
मो.7838557511
मो.7838557511

Post a Comment