SDM ने पकड़ा अवैध मेटरनिटी होम
स्वास्थ्य विभाग और SDM की संयुक्त टीम ने मारा छापा,अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पकड़ा
कम्पिल/फ़र्रुखाबाद
कम्पिल मे रुदायन रोड पर अवैध रूप से संचालित अस्पताल दीप्ती मैटरनिटी होम के डॉ की शैक्षिक योग्यता 12 वीं,चला रहे अस्पताल।
कुछ समय पूर्व कम्पिल मे नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ था जिससे नगर मे तरह तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म था।जब कुछ पत्रकार इस बाबत जानकारी हेतु दीप्ति मेटरनिटी होम गए तो तथाकथित डॉ ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की,इससे शक की सुई इस अस्पताल पर घूम गई।पत्रकारों ने इस बाबत डीएम मोनिका रानी को सूचना दी।डीएम ने जाँच हेतु 1 टीम का गठन किया।टीम का कार्य जाँच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को पेश करना है जिसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
मौके पर जाँच टीम को किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन,अभिलेख नही मिला,जबकि यहाँ पैथोलॉजी व x-ray,मरीज को भर्ती करने,एवं O.T. तक की सुविधा है।
तथाकथित डॉ नीरज शाक्य (बोर्ड पर BAMS) अपनी पत्नी डॉ दीप्ति (बोर्ड पर MBBS,सर्जन) तक के कोई भी शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध नही करवा सके।
जाँच टीम मे-----
SDM कायमगंज अनिल कुमार
D.T.O. फ़र्रुखाबाद भारत प्रसाद
अनुराग सिंह DTO ऑफिस
डॉ संजीव गंगवार - सदस्य बाल कल्याण समिति
डॉ पी एस विमल - प्रभारी चिकित्साधिकारी कम्पिल
थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी लापरवाही-----
SDM कायमगंज ने चलने से पूर्व SHO कम्पिल महेंद्र त्रिपाठी को सूचित भी किया था कि समुचित फोर्स उपलब्ध करवाया जाए परंतु मौके पर होमगार्ड तक नही पहुँचा।आखिर 2 घंटे तक इन्तजार करने के बाबजूद जब कोई नही आया तो SDM खुद अपनी टीम को लेकर दीप्ति मेटरनिटी होम जाँच को पहुँच गए।
अंत समय पर कम्पिल थाने से उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह वहाँ पहुँचे। SDM ने बताया कि इस प्रकरण से सम्बंधित सारी जानकारी DM मोनिका रानी को प्रेषित की जायेगी।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment