फ़िरोज़ाबाद में आज एक ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना जहा जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए 5100 कन्याओ का देवी रूप में पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया
फ़िरोज़ाबाद-दरसल सरकार की एक महत्वाकांछि योजना है कि समाज मे गर्भ में ही जिन बेटियों को मार गिराया जाता है या बेटियों को बोझ समझ कर उन्हें चूल्हा चक्की करवाकर उनकी शादी कर दी जाती है ऐसे समाज के लोगो को जागरूक करने के लिए सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ एक मिशन में लगी हुई है और तरह तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अपना संदेश समाज तक पहुचाने का काम करती है इसी कड़ी में आज फ़िरोज़ाबाद के पीड़ी जेन इंटर कालेज के मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम प्रसासन द्वारा रखा गया जहाँ एक तरफ लोग अपने घरों में 9 कन्याओ का पूजन करते है उन्हें देवी के रूप में पूजते है वही प्रसाशन ने बेटियों को देवी रूप में पूजते हुए 5100 कन्याओ का पूजन किया उन्हें भोजन की व्यवस्था करवाई और समाज को एक संदेश दिया कि अगर बेटियां नही होगी तो कैसे नवरात्र में वो देवियो की पूजा कर उन्हें पूज सकेंगे
बाइट
कार्यक्रम बहुत भव्य प्रसासन द्वारा आयोजित किया गया जिले के कोने कोने से स्कूलों से बेटियों को बुलवाया गया और सुनियोजित तरीके से 10 सेक्टर बनाकर सभी को एक साथ भोजन उनका पूजन किया गया पूरे प्रदेश में यह सबसे बड़ा आयोजन रहा और स्थानीय लोगो ने जिसे देख इसकी सराहना भी की
रिपोर्ट वीपी बघेल
Post a Comment