ठांय-ठांय पर हुई थी पुलिस की किरकिरी, संभल के एसपी बोले- अब देंगे ट्रेनिंग
जिला संभल
एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कॉम्बिंग में पुलिस द्वारा पकड़ लो, घेर लो की आवाज निकाली गई।वहीं एक पुलिसकर्मी के हथियार में अचानक दिक्कत हुई, जिसमें दूसरे पुलिसकर्मी द्वारा ठांय-ठांय की आवाज सहसा निकल गई।
संभल में अपरधी से एनकाउंटर के दौरान कॉम्बिंग में पुलिसकर्मी द्वारा ठांय-ठांय की आवाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मामले में पुलिस की किरकिरी हो रही है
इस बीच संभल के एसपी का कहना है कि पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि संभल मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार किया गया है।
वैसे पहले भी इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती रही है।
एसपी ने कहा कि इस ट्रेनिंग में बताया जाएगा कि कैसे हथियार अगर जाम हो जाए तो एक मिनट में कैसे उसे खोलकर दोबारा चलने लायक बना लिया जाए।
इसके अलावा कॉम्बिंग के दौरान कुछ विशेष मानकों का ख्याल रखना आदि की जानकारी दी जाएगी।
बता दें संभल में यूपी पुलिस की एक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई।
हुआ यूं कि संभल पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए जंगल की तरफ पहुंच गई, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई,लेकिन वहां मौजूद एक दरोगा की पिस्टल से लाख कोशिश के बाद भी गोली नहीं चल पाई।
दरोगा कोशिश करते रहे और जब पिस्टल से गोली नहीं निकली तो, उन्होंने मुंह से ही ठांय-ठांय बोलकर, गोली चलने की आवाज निकालनी शुरू कर दी।
'हथियार जाम होने पर क्या करें फिर से सिखाएंगे'-sp
इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।ये पूरी घटना संभल के असमोली थाने के मंसूरपुर माफी गांव की है।
जहां शुक्रवार देर रात देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई।पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी,जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है।घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं,बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट:आकाश शुक्ला

Post a Comment