एटा: त्यौहारों के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया रुट मार्च
एटा
त्यौहारों के मद्देनजर आज एटा शहर में डीएम और एसएसपी ने रुट मार्च किया। वही शहर में रुट मार्च करते हुए नागरिको को सदभावना से त्यौहार मनाने की अपील की।
डीएम आईपी पांडेय ने रात्रि के समय रूट मार्च करते समय नगर के नागरिकों से त्यौहार मिलजुल कर मनाने की अपील करते हुए कहा दीपावली का त्यौहार हमसब लोगो को बहुत कुछ सिखाता है इसी दिन भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे इसी उपलक्ष्य में लोगो ने दीपो की माला बनाकर नगर को सजाया था।हम सभी लोगो को भी भगवान श्री राम जी के आदर्शों का पालन करना चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने खुद माइक सम्भाल कर लोगो को शासन के दिशा निर्देशों के पालन करने की अपील की। आतिशबाजी का प्रयोग रात दस बजे तक ही करे।इसके बाद में प्रयोग वर्जित रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी चलाने की किसी को भी छूट नही दी जाएगी। अस्पताल और स्कूलों के पास भी आतिशबाजी चलाने की मनाही रहेगी। जो भी शासन के द्वारा दिए हुए दिशा निर्देशों का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
रुट मार्च नगर के बाबूगंज होते हुए मेहता पार्क,सब्जी मंडी आदि स्थानों पर किया गया।इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment