झपकी आने पर पलटी रोडवेज़ बस,कई घायल
फ़र्रुखाबाद
झपकी आने पर पलटी रोडवेज़ बस
अनियंत्रित होकर रोडबेज बस पलटी, बस में सवार 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल, फतेहगढ़ कोतवाली के महरुपुर सहजू की घटना।
बरेली डिपो की रोडवेज बस तड़के कन्नौज से बरेली जा रही थी। सुबह चार बजे के करीब चालक को झपकी आ जाने पर बस अनियंत्रित होकर महरुपुर सहजू स्थित भट्टे के पास पलट गई। जिससे परिचालक जनपद कन्नौज के नखासा लालखोठी निवासी संदीप और सवारियां घायल हो गई।कुछ सवारियां मौके से ही अपने गंतव्य पर चली गई। चालक जनपद शाहजहांपुर कटरा के गांव भुड़िया निवासी विनय पुत्र रामेश्वर दयाल बस मे ही फंस गया। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल फ़ोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे,चालक को निकालने का प्रयास चल रहा है। हालांकि उसका कमर का हिस्सा फंसा है। सूचना मिलने पर एआरएम भी मौके पर पहुंच गए।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment