एटा: बदरंग होली में जैथरा पुलिस ने घोले खुशियों के 'रंग'
बेटे के गुम होने से काफूर हो गईं थीं होली की खुशियां
पुलिस के सार्थक प्रयास से हुआ रमन का अपनों से मिलन
एटा: बेटे के गुम होने से माँ-बाप दुःखी थे। उन्होंने हर जगह बेटे को तलाश किया। रिश्तेदारी में दौड़ भाग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर पुलिस के दर पर दस्तक दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू कर दी।
हुआ यूं, जैथरा थानाक्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया निवासी अनोखेलाल का 20 वर्षीय पुत्र आर वेंकट रमन पिछले दिनों कहीं गुम हो गया था। परिजनों ने हर जगह तलाशने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना को रमन को तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी। उपनिरीक्षक ने रमन का फोटो थाना जैथरा के वालिंटियर ग्रुप के अलावा अन्य ग्रुपों पर भी शेयर किया। जिसका सार्थक परिणाम नजर आया।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि कस्बा के ही वरना तिराहे पर एक गुमशुदा लड़का मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेज दिया। कोतवाली लाकर जब उस लड़के के नाम-पते की पड़ताल की गई, तो वह आर वेंकट रमन निकला। गुमशुदा बेटे के न मिलने से पूर्व माँ-बाप को होली के रंग भी बदरंग लग रहे थे। एसओ ने जब रमन के मिलने की सूचना उसके घर पहुंचाई, तो उसके घर में खुशियां लौट आईं। बदरंग होली का त्यौहार रंगीन हो गया। लोग पुलिस के सार्थक प्रयास की सराहना करते नजर आए।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया कहते हैं कि पुलिस के प्रयास से किसी के घर में खुशियां लौट आईं, यह पुलिस के लिए भी खुशी की बात है। पुलिस ने हकीकत में किसी की जिंदगी में खुशियों के रंग भरकर होली का त्यौहार मनाया है।

रिपोर्ट-सुनील कुमार

Post a Comment