एटा के जैथरा में बोले सीओ अलीगंज, फिजां बिगड़ने वालों की खैर नहीं
शांति से मनाएं होली का त्योहार : एसओ
एटा: कोतवाली जैथरा में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस के अधिकारियों ने सर्व समाज के लोगों से होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लोग पुलिस का सहयोग करें।
क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय भदौरिया ने कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक ली। सीओ श्री भदौरिया ने बताया कि होली रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। यदि कोई असमाजिक तत्व किसी पर बिना पूछे रंग व पानी डालता है तो इस बात की शिकायत पुलिस से की जाए। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आएगी। क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने कहा कि होली पर फिजां बिगाड़ने वालों की खैर नहीं रहेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि चुनाव का समय चल रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य किसी सोशल साइट पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ वीडियो वायरल न करें। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों को इस प्रकार की अफवाह पर कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई इस प्रकार की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सर्वसमाज के लोगों ने पुलिस का हर संभव सहयोग करने की बात कही। कोतवाली निरीक्षक श्री भदौरिया ने कहा कि हुड़दंग करने वाले वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली के दिन सिविल ड्रेस में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि एपी चौहान, रज्जाक खां, अशोक प्रताप सिंह, जीतू राठौर, गौरव ठाकुर, अमित गुप्ता सहित क्षेत्रीय सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment