मासिक बैठक में डिविजनल वार्डन की पदोन्नति पर उनका स्वागत किया गया
गाजियाबाद-थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में नागरिक सुरक्षा विभाग की मासिक बैठक मनोज भटनागर के निवास आई 48 महिंद्रा एंक्लेव शास्त्री नगर पर संपन्न हुई इस बैठक में सर्वप्रथम डिविजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा जी का उनकी पदोन्नति पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं पोस्ट की तरफ से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया मीटिंग में नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यों को बताया गया एवं शिवरात्रि पर कावड ड्यूटी के लिए वार्डनस की लिस्ट डिवीजन वार्डन को सौंपी गई बैठक के अंत में पोस्ट के वार्डन उजमा के पिताजी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया इस बैठक में डिविजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा दुर्घटना नियंत्रण अधिकारी नवीन राणा पोस्ट वार्डन संजय शर्मा डिप्टी पोस्ट वार्डन शेषराव वार्डन सतीश पारीक मनोज भटनागर अरविंद दीक्षित जितेंद्र महेश सिंह राममूर्ति दीपक पांडे आदि सम्मिलित हुए।
Post a Comment