डीएम का आदेश बेअसर,आवास पाने को भटक रहे विकलांग दंपति
फर्रुखाबाद
ब्यूरो रिपोर्ट
आवास पाने के लिए विकलांग दंपत्ति ने तीन बार डीएम कार्यालय के काटे चक्कर, हाल हुए बेहाल नही मिला आवास।आवास पाने के लिए बार-बार विकलांग दंपत्ति ने लगाए डीएम कार्यालय के चक्कर , ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों ने की आदेश की अनदेखी।
फर्रुखाबाद ब्लाक बढ़पुर के गॉव गंगोली के एक विकलांग दंपत्ति आवास पाने के लिए तीन बार डीएम कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन उनको अभी तक आवास नहीं मिला जबकि डीएम मोनिका रानी ने आदेश दिए थे। आदेश के बावजूद ब्लॉक स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों ने विकलांग दंपत्ति की परेशानी नहीं देखी और आवास का प्रबंध नहीं किया। विकलांग दंपत्ति ने डीएम कार्यालय के चक्कर लगाए लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दंपत्ति को सीट पर बैठने को मिला। मामला फर्रुखाबाद के ब्लाक बढ़पुर के गॉव गंगोली का है।
रिपोर्ट:अनिल कुमार ब्यूरो चीफ


Post a Comment