बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने किया पौधारोपण
बाराबंकी
वृक्ष मानव जीवन का आधार: पुलिस अधीक्षक
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पौधारोपण के महाकुंभ का शुभारंभ करते ही जिले में भी पौधरोपण महाकुंभ का आगाज हो गया।
इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा नई पुलिस लाइन मे पौधारोपण किया गया एवं वृक्षों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्वपूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। जहां भी हरियाली होती है वहांखुशहाली होती है। वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल मे एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपने घर आंगन में खाली पड़ी भूमि पर प्रत्येक वर्ष फलदार व छायादार पेड़ लगाने की अपील भी की।इस अवसर पर अन्य मातहत अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment