इटावा :पुलिस ने कंटेनर से बरामद किए 38 गौवंश
इटावा
पुलिस ने कंटेनर से किये 38 गौवंश बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन मे अवैध गोवंश तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सहसों पुलिस द्वारा अवैध तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 38 रास गोवंश(35 गाय व 03 बैल) को एक कंटेनर से किया बरामद।घटनाक्रम के अनुसार आज थाना सहसों पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोग एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश लाद कर ले जाने की फ़िराक मे हैं।सूचना के आधार पर थाना सहसों पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना के नजदीक बैरियर लगाकर सघनता से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जाने लगी,तभी पुलिस टीम को एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। जिसे देखकर कंटेनर चालक एवं उसमें बैठे अन्य व्यक्तियों ने कंटेनर को पुलिस से कुछ दूर पर खड़ा करके बीहड़ की तरफ भाग गए।पुलिस टीम द्वारा कंटेनर को चेक करने पर उसमें से गोवंश बरामद किए गये।पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गौवंश निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment