इटावा:पुलिस ने दबोचा नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी
इटावा
पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बसरेहर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।बीती 27 फरवरी को थाना बसरेहर पर वादी द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध मे तहरीर दी गई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बसरेहर पर पास्को एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा थाना प्रभारी बसरेहर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी बसरेहर द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जाने लगे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना से सम्बंधित अभियुक्त ग्राम मौहब्बतपुर के पास मौजूद है एवं भागने की फ़िराक मे है।उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त सचिन पुत्र मुन्नालाल को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Post a Comment