इटावा:नकली डाबर आंवला तेल फैक्ट्री पर पुलिस का छापा,2 गिरफ्तार
इटावा
नकली डाबर आंवला तेल फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2 अभियुक्त 582 शीशी नकली तेल एवं अन्य सामान सहित गिरफ्तार।
अवैध कारोबार के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस द्वारा अवैध डाबर आंवला तेल बनाकर बिक्री करने वाले 2 अभियुक्तों को 582 शीशी नकली तेल भरी हुई एवं 358 खाली शीशी एवं अन्य सामान सहित किया गिरफ्तार।कल 5 मार्च को गोपाल कुमार झा जो कि डाबर कंपनी के अधिकृत जाँच अधिकारी हैं ने थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अशोक नगर में नकली डाबर आंवला तेल फैक्ट्री के संबंध में सूचना दी थी।जिसके आधार पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पर धारा 420 भादवि व 63,64,65 कॉपी राइट अधिनियम व 103,104 ट्रेडमार्क अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हए थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र के अशोक नगर स्थित मुस्लिम कालोनी मे उक्त फैक्ट्री पर छापेमारी कर 2 अभियुक्तों को अवैध रुप से नकली डाबर ऑवला तेल बनाते हुये गिरफ्तार किया।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से नकली तेल के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग नकली ऑवला तेल बनाकर उस पर डाबर कंपनी का फर्जी स्टीकर लगाकर बाजार में बेचते है। जिसकी बाजार में सप्लाई हमारे दोनों बेटे चाँद एवं इमरान करते है जो कि पुलिस की छापेमारी से पूर्व वहाँ से फरार हो गये।उक्त प्रकरण के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर कूटरचना कर नकली तेल पर फर्जी स्टीकर लगाकर बिक्री के संबंध मे धारा 467,468,47 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टअनुज प्रताप सिंह

इस संबंध मे जानकारी देते एसएसपी आकाश तोमर
रिपोर्टअनुज प्रताप सिंह

Post a Comment