इटावा:पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब,बार कोड एवं रैपर सहित 2 गिरफ्तार
इटावा
पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब,बार कोड एवं रैपर सहित 2 गिरफ्तार
जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चौबिया पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तो को 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व अन्य शराब बनाने की सामग्री सहित किया गिरफ्तार।आज थाना चौबिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 2 व्यक्ति कीरतपुरा रोड पर सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से शराब बेचने के लिए वीना की तरफ आ रहे है।मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वीना से कीरतपुरा की तरफ चल दिये तभी कीरतपुरा मोड पर 2 व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल पर आते हुये दिखाई दिये जिनकी ओर मुखबिर द्वारा इशारा कर बताया गया तथा उन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल को मोड कर वापस भगाने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तो की तलाशी ली गयी तो मोटरसाइकिल पर पीछे बंधे थैले में 20 लीटर कच्ची शराब व 30 रैपर एवं वार कोड, खाली पौबै आदि बरामद हुए जिनके संबंध में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग कच्ची अपमिश्रित शराब को खाली पौबै में भरकर बेच देते है ।
इस संबंध में थाना चौबिया पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह


Post a Comment