भिलाई:जब दारु के लिए तोड़े सोशल डिस्टेंसिंग के नियम
भिलाई
दारुबाजो की देखिये इंतेहा
जहाँ देहरादून मे ठेके पर शराब के लिए लोग सुबह से ही लाइन लगाये हैं जो की लगभग एक किलोमीटर की लंबी लाइन है तो वही दूसरी तरफ कुछ तस्वीरें छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आयी हैं।जहाँ दारूबाजों ने राजेंद्र प्रसाद चौक पर सारी हदें पार करते हुए ठेके के सामने भारी भीड़ ही नही लगाये हैं वरन सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियमो को धता बनाते हुए जाम की स्थिति बना रखी है।
सरकार शराब से भारी मात्रा मे राजस्व तो प्राप्त करेगी पर कोरोना पर अभी तक जितनी मेहनत की है उसपर पानी फिर जायेगा।सबसे बडी चिंता ये है कि अब कोरोना कही जम कर फ़ैल गया तो क्या होगा ?
देखिये कुछ तस्वीरें
रिपोर्ट:दिनेश कुमार जिला संवाददाता



Post a Comment