उत्तर प्रदेश में सजने सवरने लगी है देह की मंडी
देह की मंडी सज रही है
प्रतापगढ़-
सेक्स रैकेट में कालेज आने जाने वाली छात्राओ को गुमराह कर उनको रैकेट के जाल में फंसाया जा रहा। इस काम में लगे युवक लड़कियों और छात्राओ को पहले तो अपने प्रेमजाल में फाँसते हैं और फिर उनको अन्य ग्राहकों को परोसते हैं। कुंडा में ऐसे ही सेक्स रैकेट का पर्दाफास हुआ है जहा तीन छात्राएं तकरीबन आधा दर्जन युवको आपत्तिजनक हालत में एक घर में मिली। घर का मालिक सेक्स रैकेट संचालक बताया जा रहा है। जो काफी समय से इस काम को करता है लेकिन हर बार इज्जत की खातिर लड़कियों के परिजन कोई मुकदमा नही कराते और न ही पुलिस कोई कार्यवाही करती है। मुखबिर की सूचना पर कुंडा कोतवाली के नजदीक कस्बे में जब पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर उक्क्त घर में छापा डाला तो कालेज की तीन छात्राएं आधा दर्जन युवको के साथ पकड़ी गयी। लेकिन बाद में पुलिस ने लड़कियों को परिजनों सौप दिया और मामले को रफा दफा करने में जुट गयी। पुलिस के इस रवैये से लोगो में आक्रोश है। इस मामले में एस पी माधव प्रसाद वर्मा का कहना है क़ि मामले में उचित कार्यवाही की जायेगी।
Post a Comment