संगीत सोम को धमकी भरा पत्र, मोदी और रामदेव को भी धमकी
लखनऊ- मेरठ में भाजपा विधायक और गोरक्षा अभियान से जुड़े लोगों को धमकी भरे पत्रों का सिलसिला फिर शुरू हो गया। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम और अधिवक्ता संदीप पहल को ऐसे पत्र भेजे गए। दोनों पत्र बिजनौर जिले की तहसील से भेजे गए हैं। मामले में स्थानीय पुलिस, एलआइयू और इंटेलीजेंस जांच पड़ताल में जुट गए हैं। विधायक संगीत सोम के सरधना स्थित आवास पर रजिस्ट्री के माध्यम से एक पत्र आया। पत्र में उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव की हत्या की धमकी दी गई है। कुछ माह पूर्व भी संगीत सोम को ऐसा ही धमकी भरा पत्र आया था और उन्हें मोबाइल पर कॉल कर धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में पुलिस, इंटेलीजेंस और एलआइयू के अधिकारियों ने शासन को सूचना भेज दी है। गोरक्षा अभियान से जुड़े अधिवक्ता संदीप पहल के नाम भी एक धमकी भरा पत्र उनके आवास पर आया है।
Post a Comment