गाज़ियाबाद में प्रेमी की चाह में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
ग़ाज़ियाबाद-
थाना विजय नगर इलाके में एक बार फिर से पति - पत्नी के रिश्ते तार तार हो गए जब एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया ।
थाना विजय नगर इलाके की कैलाश नगर कॉलोनी में अवैध संबंधों के चलते करीब 45 वर्षीय भवँर सिंह नाम के ब्यक्ति को उसकी ही पत्नी आरती और सगे भतीजे ने ईंट मार मार कर सर कुचल कर मौत के घाट उत्तर दिया ।पुलिस ने महज चंद घण्टों में ही किया केस का खुलासा थाना अध्यक्ष विजयनगर नाज़िर अली ने बताया कि भवँर सिंह निजी कम्पनी में गार्ड की नौकरी करता था वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ कैलाश नगर में रह रहा था भवँर सिंह की पत्नी आरती के अवैध सम्बन्ध थे भवँर सिंह रात को अपनी ड्यूटी गया था उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का कुछ शक था वह् ड्यूटी से वापस अपने घर आया और चुपके से घर में दाखिल हुआ तो उसने अपने 28 वर्षीय सगे भतीजे सोनू को अपनी पत्नी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया इसी दौरान भवर सिंह के साथ उसकी पत्नी और भतीजे के साथ जमकर हाथापाई हुयी और बाद में दोनों ने भवर सिंह के ऊपर ईंटों से वार किए और उसे घर के दरवाजे पर ही डाल दिया आज सुबह करीब 6 बजे भवर सिंह की पत्नी ने ही पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की का किसी ने मर्डर कर दिया है और घर के दरवाजे पर लाश पड़ी है सूचना के आधार पर पुलिस मौके और पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच में जुट गयी आखिर पुलिस ने जाँच की तो भवर सिंह की पत्नी पर शक हुआ और गहन पूछताछ के बाद आरती ने अपने पति की हत्या करना कबूल लिया और पूरी घटना का पुलिस को बखान किया ।थाना अध्यक्ष नाज़िर अली ने महज चंद घण्टों में ही पूरे केस का खुलासा कर दिया और दोनों को गिरफ्तार करते हुए वह् ईंट भी बरामद कर ली जिससे भवर सिंह को मौत के घाट उतारा था
Post a Comment