अखिलेश का बड़ा ब्यान-उ.प्र. को भारत से बाहर कर दो
लखनऊ-
सीएम अखिलेश यादव बुलंदशहर रेप कांड के बाद से ही बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहे हैं। सोमवार को पत्रकारों ने जब उनसे मेट्रो रेल को लेकर सवाल किया तो भी उन्होंने तल्खी भरा जवाब दिया। उनसे पूछा गया था कि बीजेपी सवाल करती है कि मेट्रो बिना केंद्र के सहयोग से नहीं बन पाती। इस सवाल को सुनकर अखिलेश ने कहा कि यूपी को भारत से अलग कर दें फिर सहयोग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
बता दें कि सोमवार को ही यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों को एचआरए का तोहफा दिया है। वहीं, इससे पहले भी अखिलेश ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि गाय के मामले में पार्टी को सब जानते हैं। सीएम का निशाना पीएम मोदी के दलितों पर दिए गए बयान पर था
Post a Comment