उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे रामनरेश यादव का निधन
लखनऊ-
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुके रामनरेश यादव का 89 साल की उम्र में मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया,
रामनरेश यादव ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे यादव को सांस लेने में दिक्कत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था,
फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव निवासी रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 8 सितंबर 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और 8 सितंबर 2017 को कार्यकाल समाप्त हुआ
Post a Comment