एटा: वाहन चलाते समय हेलमेट का करें इस्तेमाल- एसएसपी
मुफ्त में हेलमेट बांट लोगों को किया जागरूक
एटा- पुलिस ने मुफ्त हेलमेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि दुपहिया वाहनों पर चलते वक्त वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। हेलमेट अवश्य लगाएं और लोगों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान चारपहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट बांधने की अपील भी की गई। कई कारों को रोककर चालकों से बेल्ट बांधने के लिए कहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। तमाम हादसे इसीलिए होते हैं कि हम नियमों का पालन नहीं करते। कभी गलत दिशा में चलते हैं तो कभी गलत पार्किंग का इस्तेमाल करते हैं। हादसों से बचा जा सकता है, बशर्तें थोड़ा संयम बरतें। खासतौर पर वाहनों को ओवरटेक करते समय हम सभी को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर सब लोग यातायात नियमों का पालन करें तो शहर में जाम अधिक नहीं लगेगा। गलत पार्किंग की वजह से भी जाम लगता है।
एसएसपी ने कहा कि हेलमेट का प्रयोग करने से दुर्घटना के वक्त काफी बचाव होता है।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, आरटीओ, सीओ सिटी वरुण कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली सिटी पंकज मिश्रा, टीएसआइ बचान सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment