एटा: अलीगंज क्षेत्र के मार्गों का चौड़ीकरण अगले माह से - विधायक
एटा। अलीगंज क्षेत्र के मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
यह कहना है अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरायअगहत से हन्नूखेडा मार्ग तथा अलीगंज से कुरावली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही धनराशि भी निर्गत की जा चुकी है। विधायक श्री राठौर ने बताया कि अलीगंज से ब्राहम्पुर तथा अमरोली मार्ग काफी समय से टूटा पडा है, उस पर अगले माह से कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होने बताया कि शासन स्तर से विधानसभा क्षेत्र के ऐसे मार्गाे को चिन्हित किया जा चुका है जो संपर्क मार्ग से छूटे हुए है तथा जीर्ण-शीर्ण पड़े हैं , उन मार्गो पर भी जल्द ही काम शुरूहो जायेगा। विधायक ने कहा कि विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अभी तक जो क्षेत्र में काम हुए है वह उन्ही गांव में हुए जो पहली सरकार के खास थे , परन्तु इस सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होगें। विधानसभा के प्रत्येक गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा जायेगा। हर गांव के हर घर में बिजली होगी, यह सरकार की पहली प्राथमिकता है । इस पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। गरीबो को निःशुल्क कनेक्शन दिये जा रहे है।

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Post a Comment