हापुड़ में पुलिस औऱ प्रसाशन ने उपद्रवियों पर कसा शिकंजा,10 मुकदमे कर 70 लोग किये अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में कल हुए उपद्रव के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । उपद्र्व तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले लोगों पर हापुड पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है । बता दे की हापुड के सिटी कोतवाली पुलिस ने 10 मुकदमे दर्ज कर 70 लोगों को किया गिरफ्तार किया है वहीं कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भी उपद्रियों पर की कड़ी कार्यवाही की है गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भी 9 मुक़दमें दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उपद्रवियों पर विभिन्न धारा लगाई 147,148,149,307,323,332,336,353,394,452,186,188,341,342,436, धारा 3 व धारा 4, 7cl NSA जैसी सख्त धाराओं में मुकदमे दर्ज । अभी और बाकी बवाल करने वाले उपद्रवियों को वीडियो फुटेज में चिन्हित कर तलाश में जुटी है
राजेश सिंह डीएसपी हापुड़ ने बताया की हापुड़ पुलिस ने उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है हापुड़ पुलिस ने सिटी कोतवाली में अलग-अलग 10 मुकदमे दर्ज किए हैं और करीब 70 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज रही है वही हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भी तोड़फोड़ का बवाल मामले में पुलिस ने 9 मुकदमे दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लिया है वहीं पुलिस के अधिकारी कल हुए बवाल की वीडियो फुटेज खंगालने में जुटे हैं और बाकी आरोपियों को चिन्हित कर उनको भी जल्द गिरफ्तारी की बात की जा रही है उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा तो वहीं पुलिस के अधिकारी का कहना है उपद्रवियों के नेताओं पर भी पुलिस एनएसए जैसी कड़ी कार्यवाही करेगी ।
रिपोर्ट सुरेंद्र शर्मा
Post a Comment