एटा में तमंचे के बल पर रोडवेज परिचालक से बदमाशों ने लुटे25 हजार रुपये,लूटकर भाग रहे बदमाशों में से सवारियों ने एक लुटेरे को पकड़ा
एटा-अलीगंज अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सरे सांय रोडवेज बस को ओवर टेक रोक लिया और तमंचों के बल पर कंडक्टर के साथ लूटपाट की। इस दौरान भाग रहे बदमाशों में से एक को सवारियों ने दबोच लिया, लेकिन अन्य बदमाश 25 हजार की नकदी से भरा थैला लेकर भागने में सफल रहे। घटना की तहरीर रोडवेज बस चालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में दी है।
घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय कोतवाली के ग्राम नगला भज्ज के समीप एटा-अलीगंज मार्ग पर साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या यू.पी. 77एएन-2603 सवारियों को लेकर दिल्ली से फर्रूखाबाद आ रही थी। परिचालक मयंक यादव ने बताया कि जैथरा से एक व्यक्ति बस में सवार हुआ और उसने नगला भज्ज के समीप बस को रुकवा दिया कि इसी दौरान बस का पीछा करते आ रही तीन बाइकों पर सवार बदमाश बस में आए और उन्होंने तमंचों के बल पर उसके हाथ में लगा 25 हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया। वहीं बस को रुकवाने वाले सुरेन्द्र पुत्र रवेन्द्र प्रताप निवासी नगला सुमरत थाना जैथरा को परिचालक एवं सवारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिचालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।

नहीं थम रहीं लूट की घटनाएं
अलीगंज: इसे पुलिस की शिथिल कार्यशैली समझे या कुछ और। बीते दिनों में जिस प्रकार से राहजनी एवं लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हुई है, उससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगता नजर आ रहा है। अभी पांच दिन पूर्व भी अलीगंज के ईदगाह रोड पर भी एक महिला के साथ लूट हुई थी, जिसमें पुलिस द्वारा महिला को थाने से भगा दिया और मामले की लीपापोती कर दी।

Post a Comment