एटा का एक अस्पताल ऐसा भी जहां बरसात में छाता लेकर जाते है मरीज
एटा का एक अस्पताल ऐसा भी है जहां पर मरीज अस्पताल में छाता लेकर अपना इलाज कराने के लिए जाते है। हम बात कर रहे है जनपद एटा के कस्वा राजा का रामपुर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की। अस्पताल की
विल्ड़िंग काफी जर्जर हालत मे है।यहां पर मरीज तो मरीज डॉक्टर भी आने से डरते है। बरसात में तो यहाँ नजारा ही देखने लायक होता है फार्मासिस्ट और बार्ड बॉय एक कोने में बैठे नजर आते है और मरीज छाता लगाए बैठे होते है।
विल्ड़िंग काफी जर्जर हालत मे है।यहां पर मरीज तो मरीज डॉक्टर भी आने से डरते है। बरसात में तो यहाँ नजारा ही देखने लायक होता है फार्मासिस्ट और बार्ड बॉय एक कोने में बैठे नजर आते है और मरीज छाता लगाए बैठे होते है।
जिलाधिकारी अमित किशोर भी कर चुके है अस्पताल का निरीक्षण
करीब एक वर्ष पहले जिलाधिकारी अमित किशोर ने अस्पताल का निरीक्षण किया था जिसमे कई खामियां मिली थी । जिसके लिए कई दिशा निर्देश भी दिए गए थे लेकिन कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया समस्याएं आज तक जस की तस बनी हुई हैं।
अस्पताल में नही है विजली पानी और बैठने तक कि कोई व्यवस्था
अस्पताल में बिजली पानी और मरीजो के बैठने तक की कोई व्यवस्था नही है इस बारे फार्मासिस्ट से जब बात की गई तो बताया कई बार इन सब संसाधनों के लिए लिखित में भेजा जा चुका है परंतु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। पूरी छत चटकी हुई है जिससे पानी टपकता है कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
मरीजो का कहना है क्या करे आसपास कोई अस्पताल न होने के कारण अस्पताल में आना पड़ता है।जर्जर भवन के कारण डर लगता है कहीं कोई हादसा न हो जाये।
रिपोर्ट~अनन्त/अनुज




Post a Comment