एटा मे तैनात DSP के बेटे ने की आत्महत्या
एटा में तैनात डिप्टी एसपी वीपीएस चौहान के बेटे शांतनु चौहान ने गाजियाबाद के कविनगर थाना अंतर्गत राजनगर मे आत्महत्या कर ली।सूचना के बाद मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने मामले की जांच की। मौके से सुसाइड नोट बरामद न होने के चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया
परिवार के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बताते चलें कि राजनगर आरडीसी के भवन संख्या 128 में वीपीएस चौहान का परिवार रहता है। चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी हैं और वर्तमान में एटा में सीओ जलेसर के पद पर तैनात हैं। यहां पर उनका बेटा शांतनु व पुत्रवधू सलोनी रहते थे। शांतनु एक्सपोर्ट इंपोर्ट का कारोबार करते थे,सलोनी कविनगर में बुटीक चलाती हैं।
रविवार को सलोनी के मायके में कुछ प्रोग्राम था। इसके चलते शांतनु, सलोनी व उनका घरेलू नौकर कार्यक्रम में गए थे। सलोनी मायके में ही रूक गई जबकि शांतनु नौकर के साथ आरडीसी स्थित घर आ गए। सोमवार को शांतनु ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोमवार दोपहर की आत्महत्या
सोमवार दोपहर सलोनी ने शांतनु के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद वह घर आई तो शांतनु के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा पंखे से शांतनु का शव लटका हुआ था। सलोनी के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फ़ोन कर दिया। मौके से सुसाइड नोट बरामद न होने के चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
कविनगर थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी इंकार कर दिया है।
रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह
Post a Comment