दिल्ली एनसीआर में रात भर रुक-रुक कर बारिश से बदला मौसम,प्रदूषण से दिल्ली वाशियो को मिली राहत
रात भर रुक-रुक कर बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, प्रदूषण से मिली राहत
वहीं कश्मीर घाटी में मंगलवार को प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है
बारिश और आसमान में धुंध के कारण तापमान में गिरावट आई है.
मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के मौसम ने करवट ले ली थी.
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुक कर हल्की बारिश शुरू हो गई.
मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण वायु प्रदूषण में रोक लगेगी
दिल्ली एनसीआर के लोग पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा से जूझ रहे थे
मंगलवार की दोपहर हुई बारिश ने न केवल मौसम के मिजाज को बदल दिया बल्कि वायु प्रदूषण में भी गिरावट ला दी.
बारिश से विजिबिलिटी भी साफ हो गई. मौसम साफ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली
मंगलवार को आनंद विहार इलाके में वायु सूचकांक 449 दर्ज किया गया था
देश की राजधानी के सभी इलाकों में वायु सूचकांक 400 के पार ही बारिश से पहले तक अब कई जगह देखा जा रहा था
दिवाली को कई दिन बीत जाने के बाद भी एनसीआर की हवा अभी भी साफ होती नहीं दिखाई दे रही थी
आईटीओ में वायु की गुणवत्ता 407, जहांगीरपुरी में 450, मुंडका में 455, वजीरपुर में 455 और विवेक विहार में वायु की गुणवत्ता 422 दर्ज की गई थी
एनसीआर के गुरुग्राम को छोड़कर सभी शहरों की हालत खराब दिखाई दे रही थी
ग्रेटर नोएडा में वायु सूचकांक 407, गाजियाबाद में 428 जबकि गुरुग्राम में वायु सूचकांक 214 दर्ज किया गया है

Post a Comment